फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दस्तक अभियान के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

Sun, 05 Jul 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिजुआ में शनिवार से चार दिवसीय दस्तक अभियान प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण के पहले दिन आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बीसीपीएम राममोहन अवस्थी ने प्रतिभागियों को घर-घर सर्वेक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षित किया।
डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि प्रदेश में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि दस्तक अभियान में टीमें घर-घर जाकर बुखार, क्षय रोग, कुपोषण, डायरिया, फाइलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी और उन्हें आवश्यक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें