लखीमपुर खीरी। बरसात के मौसम में जिले में बीमारियों का दौर शुरू हो गया है। बुखार से पीड़ित बच्चों से जिले का बच्चा वार्ड फुल है। विभिन्न क्षेत्रों से बुखार से पीड़ित चार और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को चार और बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। भर्ती होने वाले बच्चों में पलिया क्षेत्र के ग्राम बिसेनपुरी निवासी अखिलेश की छह वर्षीय पुत्री वर्षा देवी, गोला क्षेत्र के ग्राम बधौधा निवासी पप्पू का चार वर्षीय पुत्र प्रीतम, कालाआम निवासी नबी अहमद की तीन वर्षीय पुत्री सीमा और फूलबेंहड़ निवासी पूरनलाल की सात वर्षीय पुत्री नैंसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि इन बच्चों में अभी तक दिमागी बुखार की पुष्टि नहीं हुई है।