फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई मिली दलिया खाने से चार बच्चे बीमार

Tue, 01 Sep 2015 10:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव राजापुर में मंगलवार की शाम एक परिवार के चार बच्चों ने चूहेमार जहर मिलाकर रखी गई दलिया खा ली, जिससे चारों की तबियत बिगड़ गई। चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

राजापुर निवासी रामखेलावन का चार वर्षीय पुत्र शिवम, संतोष की सात वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, बृजमोहन का आठ वर्षीय पुत्र बादल और दुर्गाप्रसाद की पांच वर्षीय पुत्री गुड़िया मंगलवार की शाम को एक साथ खेल रहे थे। तभी बच्चों को घर में रखी दलिया मिली, जिसे लेकर चारों बच्चे छत पर खाने लगे। कुछ देर में ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो चारों को बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। चारों बच्चों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें