लखीमपुर खीरी में मैलानी थाना पुलिस ने गोकशी की घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार व अन्य सामान बरामद किया है।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में दो गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया की तहरीर पर थाना मैलानी में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
17 सितंबर को सिंघाताली पुलिया के पास तड़के करीब 4:30 बजे संदिग्धों की घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वसीम घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके तीन साथियों रूहीन, मोहसीम और नीलकंठ उर्फ राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया।