फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नईम हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोतवाली पुलिस ने ग्राम इब्राहिमपुर में हुए दिव्यांग नईम हत्याकांड में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी नईम (35) पुत्र कय्यूम की छह अप्रैल को सुबह करीब दस बजे हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तब्दील कर दिया है। अमर उजाला में सात अप्रैल को ‘पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मामला‘ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिसका असर हुआ कि पुलिस ने धारा 304 को धारा 302 में तब्दील कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों रविउल्ला, नजाकत, मन्ना उर्फ उवैद अली और जाने आलम को गिरफ्तार कर जाने आलम के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें