वीआईपी गेट बनाए जाने को फाउंडेशन तैयार करते श्रमिक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर का कार्य प्रगति पर है। पौराणिक शिव मंदिर के दक्षिण द्वार पर वीआईपी गेट की नींव बनवाई जा रही है। साथ ही परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 360 डिग्री रोटेट सोलर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। शुक्रवार को कानपुर धर्मशाला में बन रही कैंटीन और यात्री विश्राम हाल पर छत डलवाई गई। कार्यदाई संस्था के जेई नितिन सिंह ने बताया कि गोकर्ण परिक्षेत्र की सुरक्षा के लिए 360 डिग्री के पांच रोटेट सोलर सीसीटीवी कैमरे नीलकंठ मैदान, मुख्य प्रवेश द्वार के गेट के पास, बूढ़े बाबा मंदिर के निकट, रिटेनिंग वॉल पर और पौराणिक शिव मंदिर के उत्तर लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से अधिकारी कॉरिडोर निर्माण प्रगति देखेंगे। पौराणिक शिव मंदिर के दक्षिण द्वार के निकट वीआईपी गेट और लाउंज बनाया जाना है, जिसके लिए नींव खोदी गई है। संवाद