खंती में घुसी पूर्व सांसद की कार-संवाद
लखीमपुर खीरी। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा के चाचा प्रवीन वर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए पूर्व सांसद दाउद अहमद सड़क हादसे का शिकार हो गए। बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। गंभीर रूप से घायल पूर्व सांसद को इलाज के लिए लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व सांसद शाहाबाद दाउद अहमद बुधवार को खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। लौटते समय सीतापुर मार्ग पर उनकी कार लाॅ काॅलेज के समीप सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। कार में पूर्व सांसद दाउद अहमद चालक के साथ आगे बैठे थे, जबकि गनर पीछे बैठा था। हादसे में पूर्व सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गनर और चालक को मामूली चोटें आईं हैं।