फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वनकर्मियों पर झोंपड़ी तोड़ने और सामान लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। एक मछली ठेकेदार ने उत्तर खीरी वन प्रभाग के आरएसपी रेंजर और उनके हमराहियों पर झोंपड़ी तोड़ने और सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। डीएफओ ने निघासन एसडीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के मेहंदी गांव निवासी इरफ़ान पुत्र रफीउल्ला ने बताया कि शारदा नदी में वन बीट खमरिया की लाट संख्या 26 में उसने उच्चतम बोली सात लाख तीस हजार लगाकर वर्ष 2023 मछली का ठेका लिया है। झोंपड़ी डालकर इसकी रखवाली करता है। रोशनी के लिए सोलर पैनल, बैटरा लगाया था। बताया कि मंगलवार सुबह रेंजर और वन दारोगा अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और झोंपड़ी तोड़ दी। सोलर पैनल ,बेटरा सहित कई सामान उठा ले गए। आरोप है कि उसके एवज में दस हजार रुपये मांगे।

उत्तर खीरी वन प्रभाग के डीएफओ सौरीश सहाय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ निघासन को जांच सौंपी गई है। जो भी पक्ष दोषी होगा, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें