धौरहरा। मिट्टी खनन की अनुमति बनवाने में दो खननकर्ता आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज और धक्का मुक्की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।
धौरहरा इलाके में लंबे समय से मिट्टी व बालू खनन का काम हो रहा है। मिट्टी खनन अनुमति को लेकर ही कस्बा निवासी ईस्माइल व मुन्ना फाइटर सिनेमा चौराहे पर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षो में गाली-गलौज और हाथापाई हुई। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह दोनों पक्षों को कोतवाली लाए। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद