फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अजगर के काटने से घायल वनकर्मी की हालत अब ठीक

Mon, 27 Oct 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम । स्रोत :ग्रामीण
विज्ञापन
भीरा। भीरा वनरेंज क्षेत्र की शाहपुर ग्राम पंचायत के ढकिया खुर्द गांव में रविवार सुबह अजगर को पकड़ते समय एक वनकर्मी को अजगर ने काट लिया। वनकर्मी को तत्काल बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

गांव ढकिया खुर्द में सोमवार को सुबह एक एक अजगर देखा गया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। उन्होंने इसकी सूचना भीरा वन क्षेत्राधिकारी को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इस दौरान वनकर्मी बबलू को अजगर ने काट लिया। घायल वनकर्मी को आनन-फानन बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उसे छ्ट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें