फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से सड़क किनारे पहुंचा नौ फुट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज के गदनियां जंगल से होता हुआ एक करीब नौ फुट लंबा अजगर शनिवार दोपहर चाचापुर गांव से सटे भट्ठे तक पहुंच गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों की अजगर पर नजर पड़ते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर फॉरेस्टर अनिल कुमार, वन रक्षक शमशेर सिंह और वॉचर छिदंमी मौके पहुंचे। वन कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को कब्जे में ले लिया। अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ भट्टे पर इकट्ठी हो गई। फॉरेस्टर ने बताया कि अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें