फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ काटने के मामले में वन दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। लुधौरी वन रेंज के भिड़ौरा जंगल से काटी गई लकड़ी के मामले में वन दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। वन विभाग ने एक और आरोपी का चालान भेजा है।
विज्ञापन

रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि भिड़ौरा जंगल से 22 नवंबर को खैर के तीन पेड़ काट लिए गए थे। जिसकी कीमत 25 हजार रुपये थी। जंगल की लकड़ी कटने के बाद रेंजर ने छानबीन की। इस दौरान वन विभाग ने प्रताप, राजेश निवासी मनमदपुर, लुकमान निवासी तिनघरवा का चालान पहले ही भेज दिया था। मामले में अब वन विभाग ने शरीफ निवासी मझगई का चालान भेजा है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा सतीश मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। रेंजर ने बताया फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें