फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कबाड़ी को बेच दिया वाहन, मालिक ने दो पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रिपेयरिंग के लिए खड़े किए गए मालवाहक वाहन को मिस्त्री ने कबाड़ी को बेच दिया। सीतापुर जिले के मुजफ्फरपुर दाउदपुर निवासी वाहन स्वामी परवीन बानो ने सुशील मिस्त्री और एक अज्ञात पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के मुजफ्फरपुर दाउदपुर की मूल निवासी और मौजूदा समय में मदेयगंज-लखनऊ में रहने वाली परवीन बानो ने सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनके मालवाहक वाहन की देखरेख खीरी में रहने वाला उनका भाई शहजादे करता था। करीब तीन माह पूर्व उन्होंने पेंटिंग और मरम्मत के लिए वाहन को राजापुर क्रॉसिंग के पास सुशील मिस्त्री उर्फ सेठा सिंह की वर्कशाप में खड़ा किया था। मिस्त्री ने मरम्मत पर 20 हजार रुपये खर्च आने और तीन माह में वाहन देने को कहा।
वाहन स्वामी के अनुसार उसने मिस्त्री को 10 हजार रुपये दिए। पांच जनवरी को वह वाहन लेने पहुंचीं तो मिस्त्री ने टालमटोल की। वाहन भी कारखाने पर नहीं था। पूछने पर पता कि मिस्त्री ने वाहन को लहरपुर में कबाड़ी के पास बेच दिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सुशील मिस्त्री और एक अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें