फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तोरई की झाड़ पर लिपटा था 15 फीट का अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा; देखें वीडियो

Thu, 18 Sep 2025 12:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बारिश बाढ़ के बाद अब सांपों का खतरा बढ़ गया है। निघासन क्षेत्र में तीन दिन के अंतराल में वन विभाग की टीम ने दूसरा अजगर पकड़ा है। 15 फीट लंबा अजगर तोरई की झाड़ पर लिपटा हुआ था। 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने पकड़ा अजगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज क्षेत्र के ओरीपुरवा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगी तोरई की झाड़ पर करीब 15 फीट लंबा अजगर लिपटा दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वनकर्मी अक्षय, राजेंद्र वर्मा समेत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरे बंद कर लिया और दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज के ब्लॉक वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से अजगर को वीडियो भी बना लिया। 

यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: खेत में 15 फीट का अजगर, कुत्ते को निगलने के बाद उगला, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


 

विज्ञापन

दो दिन पहले मंझरा पूरब में पकड़ा था अजगर 
निघासन तहसील क्षेत्र के मंझरा पूरब गांव में मंगलवार को 15 फीट के अजगर ने आवारा कुत्ते को निगल लिया था। यह अजगर गन्ने के खेत में निकला था। गन्ने की फसल में हलचल होने पर ग्रामीणों को पता चला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन जंगल में सुरक्षित छोड़ा था। जंगल में छोड़े जाने के करीब 30 मिनट बाद अजगर ने कुत्ते को उगल दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें