फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों की निगरानी के लिए वन विभाग लगवा रहा नया वाच टावर

विज्ञापन
महेशपुर जंगल में बांस बल्ली का बना वाच टावर।
विज्ञापन
18एलकेएच 06
विज्ञापन

वन्यजीवों की निगरानी के लिए वन
विभाग लगवा रहा नया वाच टावर
- जंगल में वाच टावरों की संख्या अब बढ़कर दो हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
ममरी। मोहम्मदी रेंज के जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीवों की निगरानी और पौधशाला की सुरक्षा करने के लिए एक और वाच टावर बनाया गया है। इसके बन जाने से जंगल में वाच टावरों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। यह वाच टावर बांस बल्ली से बनाया गया है।
विज्ञापन

रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि देवीपुर बीट के जंगल में पहला वाच टावर उस वक्त बनाया गया था जब वर्ष 2019 में एक नर बाघ की शिवपुरी गांव के समीप शिकारियों के फंदे में फंसकर मौत हो गई थी। बताया कि एकल वाच टावर से वन्यजीवों की निगरानी कर पाना मुश्किल हो रहा था। साथ ही पौधशाला की भी देखभाल नहीं हो पा रही थी। वन कर्मी वन्यजीवों की निगरानी और जंगल की देखभाल आसानी से कर सकें, इस उद्देश्य से अब महेशपुर बीट के जंगल में बांस बल्ली का दूसरा वाच टावर बनाया गया है। यहां पर भी वर्ष 2017 में बाघ बाघिन के बीच हुए संघर्ष में एक मादा शावक और वर्ष 2018 में बाघ और तेंदुए के बीच हुए संघर्ष में तेंदुआ की मौत हो गई थी। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह दूसरा वाच टावर बनाया गया है। जिससे वन कर्मियों को वन्य जीवो की निगरानी और नर्सरी की सुरक्षा करने में सहूलियत मिलेगी। बताया कि टावर बनवाने की जिम्मेदारी फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें