फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने बदली पिंजरे की लोकेशन

विज्ञापन
धूसाखुर्द गांव के बाहर गन्ने के खेतों के पास लगाया गया पिंजरा   संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। वन रेंज धौरहरा के धूसाखुर्द गांव में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कोशिश कर रही है। तेंदुआ हर बार वन विभाग को चकमा देकर भाग जाता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक बार फिर पिंजरे की लोकेशन बदली है।
विज्ञापन

धौरहरा वन रेंज के धूसाखुर्द में तेंदुआ आए दिन किसी न किसी पशु पर हमला कर देता है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए ने अब तक घरों में बंधे छह पशुओं का शिकार किया है। दर्जनों कुत्तों का भी शिकार किया है। एक माह पूर्व से लापता युवक सद्दाम अली (18) पुत्र सज्जाद अली के बारे में भी ग्रामीणों का मानना है कि वह तेंदुए का शिकार हो चुका है।
शव बरामद न होने के कारण वन विभाग इन्कार कर रहा है। तेंदुआ आए दिन लोगों के घरों में शिकार के इरादे से दाखिल हो जाता है, इससे भयभीत ग्रामीण रात भर पहरेदारी करते हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम लगातार गांव में निगरानी और पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने की कोशिश कर रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुआ अपनी लोकेशन बदल रहा है। उसकी लोकेशन के हिसाब से फिर पिंजरे की लोकेशन बदली गई है। ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें