फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने नोमैंस लैंड पर खोद दी खाई

Fri, 29 Jan 2016 09:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में विरोध के बाद समाधान के लिए चर्चा हुई और माना गया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खाई खोदना अंतरराष्ट्रीय सीमांकन नियम का उल्लंघन है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एसएसबी के खीरी और पीलीभीत के अधिकारियों ने जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। जिस पर एसएसबी कमांडेंट वीएस सिद्धूू ने डीएम, एसपी, दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक, एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत और एसडीएम पलिया को पत्र लिखा है, जिसमें अपेक्षा की गई है कि वन अधिकारियों को दिशा निर्देशित करें ताकि खाई की भराई हो सके। ताकि नोमेंस लैंड के यथास्थिति में आने से भविष्य में किसी प्रकार की सीमा विवाद की स्थिति पैदा न हो। एसएसबी कमांडेंट वीएस सिद्धू ने डीएम, एसपी समेत अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि भारत नेपाल सीमा पर 39वीं वाहिनी एसएसबी की चौकी घोला के अंतर्गत सीमा स्तंभ 194-191 के बीच वन विभाग ने खाई खोद दी है। जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा के निर्धारित मापदंड के अनुसार शून्य रेखा से 10 गज भारत की ओर और 10 गज नेपाल की ओर कुल चौड़ाई 20 गज में किसी भी प्रकार की खुदाई करना गैरकानूनी और अंतरराष्ट्रीय सीमांकन कानून का उल्लंघन है। उन्होंने बताया है कि नेपाल सरकार के प्रतिनिधियों क्रमश: कंचनपुर (नेपाल) के मुख्य जिलाधिकारी, एसपी, सशस्त्र प्रहरी दल और नेपाल के अन्य अधिकारियों ने पिछले महीने ही खाई का विरोध किया था लेकिन वन विभाग ने आपत्ति को नजरंदाज करके अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खाई खोद दी। फिलहाल वन विभाग के इस कदम से नेपाल सीमा के अधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने बताया भारत नेपाल सीमा रेखा पर वन विभाग द्वारा खाई खोदने और नेपाली अधिकारियों की आपत्ति के बाबत एसएसबी कमांडेंट का पत्र मिला है। वन विभाग का यह कृत्य अत्यंत गंभीर है। फिलहाल इसके लिए वन विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमांकन नियमों को देखते हुए शासन को भी इससे अवगत कराया गया है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सीमा पर खाई खोदने की बाबत एसएसबी कमांडेंड का पत्र नहीं मिला है। फिलहाल यह मामला गंभीर है। पत्र मिलते ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी। दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक पीपी सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर पार्क क्षेत्र में कोई नई खाई नहीं खोदी गई है। यहां वर्षों पहले खाई खोदी गई थी, जो भर चुकी थी। वन्य जंतुओं की सुरक्षा के लिहाज से पुरानी खाई को ही खोदकर इसे उचित स्वरूप में लाया गया है। उन्हें एसएसबी कमांडेंट का पत्र मिल गया है, जिस पर वह उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें