फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगी फोर्स पुलिस चौकी सूनीं

Fri, 27 Nov 2015 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के चुनाव के पहले चरण में शनिवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए अफसरों ने पूरी ताकत झोंकते हुए लगभग पूरा पुलिस फोर्स मतदान ड्यूटी में लगा दिया है, जिससे अधिकांश पुलिस चौकियों में सन्नाटा पसर गया। वहीं थानों और कोतवाली में गश्त के लिए एसओ, प्रभारी निरीक्षकों के पास हमराही नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस चौकियों की रखवाली के लिए एक चौकीदार भी नसीब नहीं हुआ। इससे फरियादियों को चौकी से बैरंग होना पड़ा तो थानों और कोतवाली में स्टाफ न होने से कामकाज लगभग ठप रहा।
हाल में संपन्न कराए गए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में कुछ जगहों पर गड़बड़ियां हुई थीं, जिसमें मितौली के एक मतदान केंद्र पर समर्थकों के संग पहुंचे सपा विधायक और एसआई के बीच मारपीट हो गई थी। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए प्रधानी के चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता है।
विज्ञापन

लिहाजा जिले भर के थानों, कोतवाली और पुलिस चौकियों में तैनात दरोगा और सिपाहियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया। इसके अलावा होमगार्ड्स, पीआरडी और अधिकांश चौकीदारों को चुनाव में लगा दिया गया। इससे सदर कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी शारदानगर समेत महेवागंज, रामापुर, मिश्राना आदि में सन्नाटा पसर गया। यहां रखवाली के लिए एक भी चौकीदार नसीब नहीं हो सका है। इसी तरह अन्य थाना और उनकी चौकियों का हाल है, जिनमें एक होमगार्ड मयस्सर नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें