फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना

Sat, 17 Jan 2015 07:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व बकाया वसूली में तेजी लाने के लिए बिजली विभाग ने 50 हजार से अधिक शहरी उपभोक्ताओं को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह के मुताबिक एकमुश्त समाधान योजना के तहत शहरी बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट दी गई है। यह योजना 17 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इससे घरेलू, व्यवसायिक और पॉवर कनेक्शन के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक सरचार्ज में सौ फीसदी की छूट दी जा रही है। लेकिन उम्मीद के मुताबिक गांवों से राजस्व नहीं मिल पा रहा है।  
10 करोड़ बकाया
बिजली अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 45 हजार घरेलू, 6500 व्यवसायिक और करीब 1000 पावर कनेक्शन हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो इन पर तमाम अभियान चलाने के बावजूद करीब 10 करोड़ बिजली का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा छूट का फायदा
जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि शहर में बिजली बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अगर कोई उपभोक्ता छूट का फायदा लेना चाहता है तो उसे मौके पर ही सरचार्ज में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें