फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फुटबॉल टूर्नामेंट आज से, 14 टीमें करेंगी प्रतिभाग

Sat, 06 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में अभ्यास करतीं टीमें। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्व. अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट नगर के स्व. राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में रविवार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों से आने वाली 14 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

आयोजक अमन गिरि ने बताया कि उनके पिता स्व. अरविंद गिरि फुटबॉल खिलाड़ी थे। उन्हीं की स्मृति में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र, कुशीनगर, बिहार, नेपाल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ सात दिसंबर की दोपहर 1:00 बजे से होगा। शनिवार को टीमें स्टेडियम पर पूर्व अभ्यास करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें