फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही में फुटबाल टूर्नामेंट 17 से, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा में महारानी सुरथ कुमारी स्टेट पब्लिक फुटबाल टूर्नामेंट 17 नवंबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। टूर्नामेंट में लगभग 15 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

आजादी से पहले सिंगाही कस्बा खैरीगढ़ स्टेट के अधीन था। यहां की महारानी सुरथ कुमारी ने वर्ष 1924 में रामलीला मैदान के समीप खेल ग्राउंड में फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। तब से लेकर यहां फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
फुटबाल टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की टीमों के साथ-साथ कई जिलों की टीमें भाग लेती हैं। टूर्नामेंट को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पड़ोसी जिलो के अलावा नेपाल के खेल प्रेमी भी दर्शक दीर्घा में बैठ कर इसका आनंद लेते हैं। महामंत्री सुनील बत्रा ने आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की हैं।
विज्ञापन

17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट में टीमों के ठहरने के लिए चयनित किए गए स्थानों पर साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। टीमों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच नवंबर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें