लखीमपुर खीरी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भीरा, कस्ता, गोला और लखीमपुर में कई जगहों पर छापा मारा और नमूने एकत्र किए।
मंगलवार की सुबह टीम ने भीरा में रेलवे स्टेशन के सामने एक किराना गोदाम में छापा मारकर ढाई लाख रुपये की 960 किलो रंगीन चाय अधोमानक मिलने पर सील की। दो नमूने भी भरे। विक्रेता का नाम किरण अग्रवाल निवासी महाराजा अग्रसेन रोड भीरा बताया गया है।
उपायुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि विभिन्न टीमों ने अभियान चलाया, जिसमें गोला में खोया का नमूना, कस्ता में बेसन का नमूना, लखीमपुर में गढ़ी रोड से दही और पनीर का नमूना और सिसौना चौराहा से सरसों के तेल का नमूना लिया है। सभी को जांच के लिए भेजा गया है।