लखीमपुर खीरी। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सदर ब्लॉक सभागार में नौ नवंबर को जनपदीय युुवा उत्सव मनाया जाएगा।
इसमें संस्कृति में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, शब्द पांडित्य, किसी भी सरकारी प्रविष्टि पर दी गई थीम सहित कई लोक विधाओं के प्रतिभागी शामिल होंगे। यह जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी बलवीर सिंह ने दी। विजयी कलाकार पुरस्कृत किए जाएंगे। संवाद