फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद्य पदार्थों के प्रति शहर में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
बच्चों को खाद्य पदार्थों के प्र​ति जागरूक करते हुए। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं व उपभोक्ताओं को मिलावट के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शहर के एक निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में श्लोक मिश्रा प्रथम, उज्जवल मिश्रा द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रही। उनको प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद राजापुर में स्थित वीर बाबा मंदिर पर उपभोक्ताओं को जागरूकता किया गया। खाद्य कारोबारियों को दर्शनार्थियों को सेफ एंड हेल्दी फूड के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण राम बाबू, रमेश सिंह, विश्राम, रामजी शुक्ला आदि ने कराया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ब्रजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि लोग मिलावट के प्रति सचेत रहे। अगर कहीं मिलावट है तो उसकी सूचना दें, ताक मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें