मैलानी में सत्संग में बोलते संतस्रोत : आयोजक
मैलानी। सच्चिदानंद धर्मशाला में चल रहे कबीर दिव्य सत्संग के अंतिम दिन संत धर्मेंद्र साहेब ने कहा कि कबीर के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची भक्ति है। कबीर मानवतावादी, समतावादी और कुरीतियों के विरोधी थे। संत शोभित साहेब ने गुरवाणी पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की। संत शिरोमणि साहेब ने कथा सुनाकर जीवन का संदेश दिया, जबकि संत अजय साहेब के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद