क्षमादेव और गुरमन देव मंदिर में मूर्तियों पर माल्यार्पण करते संत असंगदेव और प्रमुख सचिव। आश्रम
अलीगंज। कबीरधाम मुस्तफाबाद की पावन धरा पर राष्ट्रीय संत असंग देव के सानिध्य में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव एल बैंकेटश्वर लू उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम महामंगल आरती कर सत्संग की शुरुआत की गई। इसमें नशा मुक्ति अभियान की बातें सुनाई गईं। प्रवचन करते हुए संत असंग देव जी महाराज ने कहा कि घर में शांति रहे, इसके लिए ज्ञान की बातें सुननी चाहिए। मन से सत्संग सुनना चाहिए। अपना सुधार करना चाहिए, जिससे घरों में शांति आ सके। मनुष्य को श्रीराम जी के आदर्शों पर चलकर घर परिवार का पालन करना चाहिए। जिस प्रकार अयोध्या का राज्य लेने के लिए कोई भाई उतावला नहीं हुआ, सबके अंदर त्याग समर्पण की भावना रही। उसी तरह भाइयों में प्रेम का वातावरण होना चाहिए। इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर, एसडीएम गोला विनोद गुप्ता, थाना प्रभारी गोला अंबर सिंह, संत बाबा हरीश दास और चंद्रहास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
क्षमादेव और गुरमन देव मंदिर में मूर्तियों पर माल्यार्पण करते संत असंगदेव और प्रमुख सचिव। आश्रम