फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फॉग लाइट लगी नहीं... परिचालक बोले-पूछो मत...सब ठीक है

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सर्दी में कोहरे के बावजूद गोला और लखीमपुर डिपो की कई बसें बिना फॉग लाइट के ही दौड़ रही हैं। कुछ बसों की खिड़कियों के शीशे भी पूरी तरह बंद नहीं होते। कई अन्य समस्याएं भी हैं। गोला डिपो की एक बस स्टार्ट नहीं हुई तो सवारियों को धक्का लगाना पड़ा। हालांकि, कमियों के साथ दौड़ रहीं बसों के चालक-परिचालक मजाकिया लहजे में कहते हैं कि कुछ पूछो मत, सब कुछ ठीक हैं।
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को कोहरे में बसों के संचालन में सावधानी का पाठ पढ़ाने वाले लखीमपुर और गोला डिपो के जिम्मेदार बसों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहे। सुबह और रात के समय सड़क पर कोहरा छाया रहता है। डिपो की अधिकांश बसें बिना फॉग लाइट और आधे-अधूरे रिफ्लेक्टर के साथ दौड़ रही हैं। हादसे की आशंका के बीच फर्राटा भरती बसों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को न तो चालक-परिचालक और न ही अधिकारी सजग हैं।
बुधवार की दोपहर 12.20 बजे लखीमपुर बस अड्डे पर खड़ी धौरहरा रूट की दो अनुबंधित बसों में फॉग लाइट नहीं थी। पूछने पर बताया कि व्यवस्था की जा रही है। दोपहर 12.30 बजे एलआरपी चौराहे पर खड़ी गोला डिपो की शाहजहांपुर रूट की बस में फॉग लाइट नहीं थी। मेरठ-मुजफ्फरनगर रूट की रात्रि सेवा बस में भी फॉग लाइट नजर नहीं आई। पीछे साइड में आधा-अधूरा रिफ्लेक्टर लगा था।
विज्ञापन

फॉग लाइट क्या... हम ऐसे ही चला लेते हैं
रोडवेज बस अड्डे पर मौजूद अनुबंधित बस के चालक ने फाॅग लाइट के बारे में पूछने पर अलग ही तर्क दिया। बोला कि फॉग लाइट क्या होती है, हम ऐसे ही बस चला लेते हैं। कोहरा ज्यादा हो तो लाइट कम कर लो। उधर, एलआरपी चौराहे पर परिचालकों ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया पूछो नहीं..सब कुछ ठीक है।


पहले बनाया, बाद में सवारियों से धक्का लगवाया
दोपहर 12.35 बजे एलआरपी चौराहे पर खड़ी गोला डिपो की बस में खराबी आ गई। शाहजहांपुर ज रही बस स्टार्ट नही हुई तो चालक ने पहले गियर बॉक्स खोल कर बनाने की कोशिश की। बस फिर भी स्टार्ट नहीं हुई तो सवारियों से धक्का लगाने को कहा। परिचालक, दुकानदार और सवारियों ने धक्का लगाया। तब जाकर बस स्टार्ट हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सफर से पहले मशक्कत करनी पड़ी।

अधिकांश बसों में फॉग लाइट लगी है। एक-दो बसों में हो सकता है, रह गई हो। जांच कराकर कल ही फॉग लाइट लगवा देंगे।
- मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम लखीमपुर

डिपो में निगम की 82 बसें हैं। करीब 50 फीसदी बसों में फाॅग लाइट लग चुकी है। अन्य बसों में भी जल्द ही फॉग लाइट लग जाएगी। अन्य कमियां भी दूर करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

- महेश चंद्र कमल, एआरएम गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें