फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे और शीतलहर ने कंपकंपाया... आगे भी रहिए तैयार

विज्ञापन
कोहरे के बीच गुजरते वाहन-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर दिन में दृश्यता 20 मीटर तो रात में 2 मीटर से भी कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज घना कोहरा छाया रहेगा। गलन में इजाफा होने के आसार हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीना बीतने को है ठंड और गलन कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद देरशाम सर्द हवाएं चलनी लगीं, बफीर्ली हवाओं से देर रात तापमान में गिरावट देखी गई। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को दिन का पारा 13 डिग्री तो रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक ठंड में किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी, बल्कि गलन में और इजाफा होगा।

डेढ़ घंटे देरी से पहुंची गोमती एक्सप्रेस

लखीमपुरखीरी। घने कोहरे के चलते शनिवार को गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट हो गई। गोमती एक्सप्रेस का लखीमपुर स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10.19 बजे है, लेकिन दोपहर 12 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से यह ट्रेन लगभग रोजाना लेट होती है।
विज्ञापन



ठंड से बचे नहीं तो हो जाएंगे बीमार

लखीमपुरखीरी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईकेराम चंदानी ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरती जाए। सुबह के समय सैर न करें। फर्श पर नंगे पांव न चलें। ठंडी तासीर वाली चीजों के सेवन से बचें। हल्का गुनगुना पानी पीए। उन्होंने बताया कि यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है।

कोहरे के बीच गुजरते वाहन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें