इस कार से बरामद हुई 10 लाख रुपये की नकदी। स्रोत पुलिस
मोहम्मदी। उड़नदस्ता ने कार से 10 लाख की नकदी जब्त की है। चालक रुपये से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका।
एफएसटी व थाना मोहम्मदी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान शंकरपुर चौराहे के पास एक कार रोककर तलाशी ली तो 10 लाख रुपये बरामद हुए। चालक मोहम्मद उवैश निवासी मोहल्ला शुक्लापुर, थाना मोहम्मदी रुपये से संबंधित कोई भी संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इस पर नकदी जब्त कर कोषागार में जमा करा दी गई। संवाद