फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबने से ग्रामीण की मौत

सार

पलिया से नगला जाने वाली रोड पर रपटा पुल के पास बाढ़ के पानी में डूबकर ग्रामीण की मौत हो गई।पुलिस ने प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से मौत होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलियाकलां। पलिया से नगला जाने वाली रोड पर रपटा पुल के पास बाढ़ के पानी में डूबकर ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ढाकिन निवासी छब्बूलाल के पुत्र करन ने बताया कि उसका पिता सुबह आठ बजे घर से निकला था। 11 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता का शव कर्बला के पास बने नाले में उतराता मिला है और बाढ़ के पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह परिजन संग मौके पर पहुंचा। तब तक शव निकाला जा चुका था। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता गरीबी के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। माता रामबेटी की हालत भी ठीक नहीं है और वह भी काफी समय से बीमार चल रही हैं। उधर बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से मौत होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें