फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के साथ घर जा रहे श्रद्धालु की ऑटो से गिरकर मौत

सार

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की भीखमपुर चौकी के सामने बृहस्पतिवार सुबह ऑटो से गिरकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई।वह अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कर घर जा रहा था।वापसी में 10 लोगों का दल बृहस्पतिवार की सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा और घर जाने के लिए सिसैया चौराहे तक एक ऑटो बुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की भीखमपुर चौकी के सामने बृहस्पतिवार सुबह ऑटो से गिरकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कर घर जा रहा था।
विज्ञापन

गोला सीएचसी में अपने सहयात्री की मौत पर शोक में डूबे जिला बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र के गांव पैरुआ निवासी बालकराम, नंदराम, गडरियनपुरवा निवासी मोहन, सदानंद आदि ने बताया कि गांव और क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल 23 सितंबर को मां वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए गया था। इसमें पड़ोस के गांव शाहपुर निवासी 55 वर्षीय पाचू भी शामिल थे। वापसी में 10 लोगों का दल बृहस्पतिवार की सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा और घर जाने के लिए सिसैया चौराहे तक एक ऑटो बुक किया। पाचू ड्राइवर के पास बैठा था। रास्ते में भीखमपुर पुलिस चौकी के सामने नींद में होने के कारण पाचू ऑटो से नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से उसे गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें