फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इमलिया फॉर्म संपर्क मार्ग पर बह रहा बाढ़ का पानी, आवागमन बाधित

Sun, 19 Jul 2026 10:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इमलिया मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग स्थित मझौरा से इमलिया फार्म होकर बरम बाबा तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ फसली इलाका भी डूबने लगा है। पानी का स्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

यह मार्ग बरम बाबा पहुंचने का शॉर्टकट है और इससे ग्रामीणों के सफर की करीब 15 किलोमीटर दूरी कम हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग पूरी तरह बंद होने पर उन्हें भीरा होकर लंबा चक्कर लगाकर बरम बाबा जाना पड़ेगा।
ग्रामीण मनदीप सिंह, पप्पू सिंह, सिकंदर सिंह और रामकुमार ने बताया कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे आवागमन बाधित है और फसली इलाका भी डूबने लगा है। पानी और बढ़ा तो ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें