फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह दिन से राहत का इंतजार, उपमंडी स्थल में जमा हुए बाढ़ पीड़ित

Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
उपमंडी स्थल में मौजूद बाढ़ पीड़ित। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
निघासन। बाढ़ प्रभावित दौलतापुर, नौगवां, बोटनपुरवा और सुरजीपुरवा के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को राहत सामग्री के लिए मंडी समिति परिसर में जुटे। ग्रामीणों का आरोप है कि वे छह दिन से राहत के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक सामग्री नहीं मिली। न तो कोटेदार पहुंच रहे हैं और न ही लेखपाल।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ प्रभावितों को लगातार राहत सामग्री दी जा रही है। दौलतापुर में 141 पीड़ितों समेत पूरे तहसील क्षेत्र में 2055 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। शेष पीड़ितों को भी जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें