लखीमपुर महोत्सव का आगाज 25 नवंबर को होगा। दुधवा नेशनल पार्क में महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इसी दिन से दुधवा आने वाले सैलानियों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत भी हो जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विमान से ही पलिया हवाई पट्टी पर उतरेंगे और इस विमान को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखा सकते हैं। एक दिसंबर से विमान सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।
पलियाकलां में लखीमपुर महोत्सव के लिए तहसील प्रशासन की तरफ से तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसा इसीलिए है कि इस महोत्सव की शुरुआत दुधवा से ही होगी। बताया जा रहा है कि इसी दिन से हवाई पट्टी का भी औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। लखनऊ से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहां पहुंचेंगे और हवाई पट्टी पर विमान से उतरने के बाद दुधवा के लिए रवाना होंगे।