लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बुखार से पीड़ित 11 वर्षीय आसमां पुत्री हुसैनी निवासी धौरहरा की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। । वहीं बुखार आने पर रामपुर निवासी सुशील की नौ वर्षीय पुत्री कामनी, नीमगांव निवासी नवीन का चार वर्षीय पुत्र अखिल, गोविंदनगर निवासी राहुल की 13 वर्षीय पुत्री तान्या, निघासन निवासी चंदन की पांच वर्षीय पुत्री शिवानी और ईसानगर निवासी कृष्ण कुमार की 12 माह की पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।