फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ की पदयात्रा में शामिल होंगे जिले के पांच हजार कार्यकर्ता

Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रैली की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ तीन नवंबर को लखनऊ में होने वाली पदयात्रा में जिले के पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि विपक्ष अराजकता फैलाकर देश का माहौल खराब करना चाहता है। इसके विरोध में भाजपा लखनऊ में पदयात्रा कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी मंडलों से कार्यकर्ता बसों और चौपहिया वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे। प्रत्येक मंडल से 25 चौपहिया वाहन और तीन बसों में कार्यकर्ता रवाना होंगे।
जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के निर्देश दिए। बैठक में कुलभूषण सिंह, राजेश सिंह, अनुराग मिश्रा, आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, संतोष कुमारी, शरद मिश्रा, उमेश शुक्ला और प्रमोद चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें