फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निरीक्षण के समय बंद मिली सीमा क्षेत्र की पांच दुकानें, नोटिस

Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। यूरिया की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर नजर रखने के लिए दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। खासकर सीमा क्षेत्र की दुकानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी नेपाल सीमा पर स्थित खाद दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे तो छह में पांच दुकानें उनके पहुंचने से पहले बंद हो गईं।
निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी को श्याम फर्टिलाइजर्स बजाही, बालाजी फर्टिलाइजर्स बजाही, मां वैष्णो फर्टिलाइजर्स पुरैना, बजरंग खाद भंडार पुरैना और बालाजी फर्टिलाइजर्स पुरैना की दुकान बंद मिली। जिला कृषि अधिकारी ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर आठ दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। सीमा क्षेत्र की दुकानों से खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अब दुकानदार पहले किसानों की जरूरत के अनुसार जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को मांग भेजेंगे। यहां से आवंटन होने के बाद ही थोक विक्रेता सीमा क्षेत्र की दुकानों को यूरिया देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें