धौरहरा। गांव अग्घरा गुलरिया निवासी जितिन के घर के सामने जुआ खेलने से इन्कार करने पर पांच लोगों को पीटकर घायल करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर में नामजद लोगों को गिरफ्तार किया है।
जितिन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने गांववासी प्रमोद कुमार, सालिक राम और राम लखन के साथ बाजारपुरवा निवासी कमलेश रविवार रात 10ः00 बजे जुआ खेल रहे थे। इन्कार करने पर चारों लोग बांका और लाठी लेकर घर में घुस गए। मारपीट करने लगे।
बचाने गए जितिन के भाई कल्लूराम, राजेश कुमार, माता फूलमती और भाभी सरोज पर भी हमला किया। वे लोग घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ में भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।