फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, दस लोग गंभीर घायल

Sun, 28 Sep 2025 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Road Accident in Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और सवारियों से भरी वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दस लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब छह बजे गोला डिपो की रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में घायल पांच लोगों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 

विज्ञापन


रोडवेज बस लखनऊ जा रही थी। वहीं वैन सवारियों को लेकर सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी। वैन में 16 लोग सवार थे। हादसा जिस जगह पर हुआ है, वहां निर्माण कार्य चल रहा है। टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे में वैन चालक गुड्डू उर्फ सुनील (25), सरफराज (2), रमाशंकर (32), बुद्धराम (35) व एक अज्ञात की जान चली गई गई। इसके अलावा दस लोग घायल हुए हैं। रोडवेज बस में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें- मौलाना तौकीर जेल में बंद: एसआईटी करेगी हिंसा की जांच, जानिए बरेली में बवाल से लेकर गिरफ्तारी तक का घटनाक्रम
विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : संवाद
रोडवेज चालक बस छोड़कर भागा 
सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बबली, सलमान, नाज, पुष्पा, दिलकुश, श्यामलाल व शारदा को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद रोजवेज चालक बस छोड़कर मौके से भाग हो गया। खबर लिखे जाने तक पांचवें मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्वनी कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें