फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में पांच नए डेंगू के मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 103

Mon, 09 Sep 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में एंटी लार्वा छिड़काव व सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सबसे बुरा हाल गांवों का है। अधिकांश गांवों में चारों ओर गंदगी की भरमार है। यही वजह है कि जिले में डेंगू, मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को एक साथ पांच नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

धौरहरा, गोला, ईसानगर में एक-एक व लखीमपुर नगर में दो डेंगू के मरीज सामने आए हैं। डेंगू के नए मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची और सभी सदस्यों व आसपास के लोगों का सैंपल लिया। साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।
जिले में रविवार को पांच नए मामले आने के बाद डेंगू के कुल 103 मरीज हो गए हैं। अब तक मलेरिया के भी 325 मरीज हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अधिकांश मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि पांच नए मरीज मिलने पर टीमों को मौके पर भेजा गया है। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें