फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाकर बनाएंगे ग्रीन यूपी

Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पौधरोपण को सफल बनाने को हुई संवेदीकरण कार्यशाला 
पूरी पारदर्शिता से पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे रोपित करने की शासन की मंशा को अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को वन विभाग की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला हुई। वन नीलाम हाल में हुई संवेदीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता लखनऊ मंडल की वन संरक्षक इवा शर्मा ने की। कार्यशाला में अभियान के तहत जिले को दिए गए पौधरोपण के लक्ष्य को गुणवत्ता पूर्वक पूरा करने की व्यापक रणनीति तय की गई। 
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वन संरक्षक इवा शर्मा ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता से किया जाएगा। लक्ष्य केवल पौधे लगाना भर नहीं बल्कि उनको सुरक्षित रखना भी है। उन्होंने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग के लिए 751625 और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के लिए 480625 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभी से तैयारियां की जानी हैं।  कार्यशाला में बताया गया कि पौधरोपण के लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग में तीन लाख 91 हजार 875 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। अभी 88 हजार 750 गड्ढे और खोदे जाने हैं। इसके लिए धन की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि पौधरोपण के लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। पौधरोपण के लिए नर्सरी भी तैयार हो चुकी है।  कार्यशाला में वन संरक्षक इवा शर्मा ने पौधरोपण अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जनसहभागिता भी जरूरी है। पौधरोपण कार्यक्रम की निगरानी के लिए आडीटर, सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी अपने ब्लाक में सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। पौधरोपण के लिए नर्सरी की तैयारी और उपलब्धता पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाए जहां पौधे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है। निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक पौधे लगाए जाएंगे। कार्यशाला में डीएफओ साउथ नीरज कुमार, डीएफओ नार्थ सूरज, एसडीओ आरपी सिंह, सभी रेंजर, डिप्टी रेंजर, फारेस्टर, फारेस्ट गार्ड समेत तमाम वनकर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें