फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेहड़ाबाबा मंदिर में पांच दिवसीय मेला शुरू

Tue, 26 May 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)/गौरीफंटा। गंगा दशहरा पर कैलाली जिले की धनगढ़ी उपमहानगर पालिका स्थित बेहड़ाबाबा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों भारतीय और नेपाली श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के वार्ड-16 रामपुर स्थित बेहड़ाबाबा शिव मंदिर एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हिंदू तीर्थ स्थल है। यहां लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बहराइच सहित नेपाल के कैलाली, कंचनपुर, बांके और बर्दिया जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु शिवगंगा नदी में स्नान करने के बाद मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं। समिति अध्यक्ष खेम बहादुर चंद ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार से 30 मई तक पांच दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हो गया है। मेले में खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए धर्मशाला के साथ बिजली और पानी की व्यवस्था भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें