फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तेंदुआ में मृत मिले पांच कौवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सक बोले, रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगी स्थिति
विज्ञापन

चिकित्सकों ने शव सील कर बरेली आईवीआरआई भिजवाए
अलीगंज। ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ के कबीरधाम आश्रम में पांच कौवे अलग-अलग जगहों पर मृत पाए जाने से बर्डफ्लू की आशंका से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने शव सीलकर आईवीआरई में परीक्षण के लिए भेज दिए हैं।
क्षेत्र में बर्डफ्लू की आशंका से पशु चिकित्सकों की टीम सक्रिय है। कबीरधाम आश्रम में पांच कौवों के मरने की जानकारी निवर्तमान प्रधान अनुभवदास ने अलीगंज पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी को दी। सूचना पर डॉ. त्रिपाठी अपने स्टाफ के साथ आश्रम पर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। सभी ने बताया कि कौवे कैसे मरे हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर मृत पड़े कौवे देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने मृत कौवों को आइस बॉक्स में रखकर बरेली में स्थित आईवीआरआई की प्रयोगशाला में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि देश में अलग-अलग प्रांतों में बर्ड फ्लू का प्रकोप चल रहा है, यह मामला भी उसी ढंग से संदिग्ध दिख रहा है। परीक्षण रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें