तिकुनिया। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग से पांच बाइक बरामद की हैं।
शुक्रवार को सुबह पुलिस ने गुलरिया पत्थरशाह गांव में वीर बाबा मंदिर पर गश्त के दौरान ऑटो लिफ्टर गैंग को धर दबोचा। गैंग के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। ग्राम दाराबोझी निवासी रंजीत सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभियुक्त बलविंदर सिंह निवासी कड़िया, मलकीत सिंह निवासी दीपनगर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत सिंह पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रंजीत सिंह का चालान भेज दिया गया है। संवाद