मत्स्य मंत्री ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
लखीमपुर खीरी। मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले में आए। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में मत्स्य विभाग की योजनाएं गिनाईं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मछुआ समाज के आर्थिक मामलों में निरंतर सुधार हो रहा है। निजी भूमि पर मछली पालन करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है ताकि मछुआ समाज की आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि समाज के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करें। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने समाज के साथ सदैव भेदभाव किया है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अभी भी ऐसे हैं जो अंदर से सपा, बसपा और कांग्रेस के हैं, लेकिन बाहर से सरकार का लेबल लगाए हुए हैं। 60-70 साल की बेपटरी व्यवस्था को सुधारने में कुछ तो वक्त लगेगा। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश दिन पर दिन प्रगति की ओर अग्रसर है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद