फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार सितंबर तक होंगे आईटीआई में पहले चरण के प्रवेश

Sun, 30 Aug 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया चार सितंबर तक होगी। चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में मूल अभिलेख और स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो फोटो समेत अन्य जरूरी अभिलेख साथ लाने होंगे। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर चयन परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के फोन पर पहले ही जानकारी दे दी गई है।
आईटीआई लखीमपुर और फूलबेहड़ संस्थान के चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर खीरी पहुंचना होगा। चंदनचौकी, मोहम्मदी, कुंभी, धौरहरा और निघासन के चयनित अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थानों में प्रवेश लेंगे। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें