फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में शुभकामनाएं देते बीता पहला दिन

Mon, 01 Jan 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
officials
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और विकास भवन के दफ्तरों में नए साल का पहला दिन एक दूसरे को शुभकामनाएं देते बीत गया। डीएम दफ्तर में सुबह से ही समस्त विभागों के कार्यालयों के प्रभारियों का तांता लगा रहा। अधिकारियों ने बुके भेंट कर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी। वहीं विकास भवन स्थित डीडीओ दफ्तर में सीडीओ अमित सिंह बंसल ने केक काटा, जिसके बाद एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा। डीएम दफ्तर पर शुभकामनाएं देने के लिए एसपी डॉ एस चन्नप्पा, डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह समेत कई विभागीय अफसर पहुंचे। इसके अलावा सामाजिक संगठन और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसी तरह एसपी दफ्तर में पुलिस अधिकारियों का तांता लगा रहा। वहीं विकास भवन में कार्यालय खुलते ही अधिकारी-कर्मचारी एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। ज्यादातर दफ्तरों में विभागाध्यक्ष देर से पहुंचे, क्योंकि वे पहले डीएम को शुभकामनाएं देने के लिए कलक्ट्रेट गए थे। वहीं, कई विभागों के कर्मचारी अवकाश पर निकल चुके थे, जिससे कई दफ्तरों में सन्नाटा नजर आया। राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सभी कार्यालयों में जाकर कर्मियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिला और चाय की चुस्कियां लेकर पहला दिन बिताया। बीएसए कार्यालय में भी नए साल की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह को बुके और डायरी भेंट कर शुभकामनाएं दी। डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल को शुभकामनाएं देने के लिए कई कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी पहुंचे। हालांकि इस दौरान किसी भी कार्यालय में कोई फरियादी नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें