फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ऐशबाग-सीतापुर के बीच बंद होगा संचालन

Mon, 16 Nov 2015 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी रेल लाइन के निर्माण के दौरान सीतापुर से मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन बंद करने की चर्चाओं के बीच रेलवे ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। रेलवे प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले ऐशबाग से सीतापुर तक ट्रेनों का संचालन बंद होगा, उसके बाद ही सीतापुर से लेकर मैलानी के  बीच दूसरे चरण के  लिए ट्रेनों का आवागमन रोका जाएगा और दूसरे पड़ाव यानि मार्च-अप्रैल के बाद ही इस संबंध में कोई प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ट्रेनों का संचालन बंद करने से एक माह पहले पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इसका ऐलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 के आखिर तक ऐशबाग से लेकर पीलीभीत तक बड़ी लाइन होनी है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने तीन चरणों ऐशबाग से सीतापुर, सीतापुर से मैलानी और वहां पीलीभीत तक अलग-अलग कार्यदाई संस्थाओं को टेंडर दिया है। रेलवे के मुताबिक तीनों जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने, पुल-पुलिया निर्माण, प्लेटफार्म, सिग्नल, बोल्डर डालने आदि का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन अभी ट्रेनों का संचालन बंद करने को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। वहीं लोगों में ट्रेनों का संचालन ठप होने को लेकर अभी भ्रम की स्थिति है।
खासकर लखनऊ, सीतापुर, बरेली आदि जगहों पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के बीच चर्चाओं का बाजार गरम हैं। हालांकि इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के  पीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि अभी ट्रेनों का संचालन बंद करने जैसी स्थिति नहीं है। रेलवे इस संबंध में आवागमन बंद करने से एक माह पूर्व ही संचालन बंद करने की जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले ऐशबाग से सीतापुर तक ट्रेनों पर ब्रेक लगाया जाएगा। मार्च से अप्रैल के बाद ही सीतापुर से मैलानी के बीच यातायात रोकने की प्रक्रिया पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें