फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थोक व्यापारियों पर पहले कार्रवाई, फिर छोटे दुकानदारों पर

Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की बैठक में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने अभियान को लेकर कई सुझाव दिए।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी ने कहा कि पहले पॉलिथीन के थोक व्यापारियों को नोटिस देकर छोटे दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक न बेचने के निर्देश दिए जाएं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने कहा कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को पहले अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जाए। नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि सावन मेले को देखते हुए जनजागरूकता अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

ईओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार नगर पालिका पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई करेगी। इसके बाद छोटे दुकानदारों पर जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई होगी। साथ ही फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
बैठक में नानकचंद्र वर्मा, विश्वनाथ राजपूत, मुनेंद्रपाल सिंह, श्याम बिहारी मिश्र, पंकज राजपूत, शत्रोहन मिश्र, रविंद्र कटियार और विजय मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें