सलीमाबाद। क्षेत्र के गांव बल्लीपुर में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव बल्लीपुर निवासी मेवालाल गौतम ने बताया कि उनका घर गांव के पूरब तरफ है। अचानक उसके घर में लगी टटिया में आग लग गई और वह जलने लगी। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए दयाशंकर, कमलेश, बालगोविंद, कौशल के घरों को अपने आगोश में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई समेत करीब एक लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। संवाद
आग से 20 बीघा गन्ना जला
गोला गोकर्णनाथ के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नौगवां में आग से दो किसानों का 20 बीघा गन्ना जल गया है। सूचना तहसील और पुलिस प्रशासन को दी गई है।
ग्राम पंचायत कोटवारा के गांव नौगवां के निवासी अनिल वर्मा और सुचित वर्मा के पास आसपास खेत हैं। रविवार की रात लगी आग से रामस्वरूप का 15 बीघा, सुचित कुमार का पांच बीघा गन्ना जल गया है। गन्ना जलने की सूचना चीनी मिल, हैदराबाद थाना और तहसील प्रशासन को दी गई है। संवाद